Home छत्तीसगढ़ घुमका में मनाई गई स्व. अटल जी की जयंती

घुमका में मनाई गई स्व. अटल जी की जयंती

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। घुमका में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। मंडल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष राजनंदगांव श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, घुमका मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शांति निर्मलकर, घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू व सभी महामंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। स्व. अटल जी की जयंती पर संगोष्ठी से पूर्व सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी के योगदान को लेकर श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि-छत्तीसगढ़ के निर्माण का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्हें राजनीति में शुचिता और सामंजस्य के लिए जाना जाता है। वे भले ही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा रहे, लेकिन दूसरे दलों में भी उनकी स्वीकार्यता थी। उन्होंने भारत की उन्नति के लिए कई अहम फैसले लिए। परमाणु परिक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्तियों से लैस राष्ट्र की श्रेणी में ला खड़ा किया। अमेरिका जैसे देश की पाबंदियों के बावजूद भारत ने उनके नेतृत्व में यह कर दिखाया। उन्नत और विकसित भारत का सपना संजोए स्व. अटल जी की शैली आज भी लोगों के अंतर्मन में रची-बसी हुई है।