Home छत्तीसगढ़ भाटापारा-परमालकसा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

भाटापारा-परमालकसा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

87
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन अ भाटापारा-परमालकसा के कार्यक्रम में ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी ने शपथ ली। चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए। धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में म्जि प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के लिए सुपोषण किट एवं गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लीड बैंक, आयुष विभाग, कृषि विभाग द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में, अधिकारीए कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।