Home राजनीति क्रिसमस पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रेयर में हुए शामिल

क्रिसमस पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रेयर में हुए शामिल

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

नई दिल्ली । देश दु‎निया में आज क्रिसमिस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च पहुंचे और प्रेयर में शामिल हुए। वहां पादरी ने नड्डा की अगुवानी की और प्रभु यीशु के बारे में जानकारी दी। नड्डा ने प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकी भी देखी। बाद में नड्डा ने दान पात्र में पैसे रखे और प्रभु यीशु को नमन किया। ये चर्च दिल्ली में गोल डाकखाना इलाके में स्थित है। नड्डा के साथ अन्य बीजेपी नेता भी चर्च पहुंचे थे। चर्च से बाहर आने के बाद नड्डा ने कहा, मैंने ईसा मसीह से आशीर्वाद लिया। हम सभी जानते हैं कि भगवान यीशु हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। प्रभु यीशु ने मानवता के लिए अपना जीवन लगाया है। आज उन्हें और उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने लोगों और समाज में सद्भाव, शांति के मार्ग पर चलने की सीख दी है। उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में देश-दुनिया में मानवता, शांति और विकास के लिए अपने आपको लगाएं। नड्डा ने कहा ‎कि मैं अपनी और पार्टी की तरफ से क्रिसमस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि आज मध्य रात्रि के शुरू होते ही‌ चर्च में प्रभु ईसा मसीह के जन्म का जश्न शुरू हो गया है। चर्चों में विशेष प्रार्थना और मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। ईसाई धर्मावलंबियों में आज उत्साह का माहौल है।