Home राजनीति केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। 4.56 किमी लंबा यह पुल 42 महीने में बनकर तैयार होगा। इसे बनाने में 3064 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बड़ी बात ये है कि इस पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से गुजर सकेंगे।
इसके अलावा सडक़ और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सडक़ बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। 20,487 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 25 महीने में इस काम को पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और सुगम हो जाएगा। ये उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोडऩे का प्रयास है।
सरकार ने इसके अलावा कोपरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। मिलिंग कोपरा पर एमएसपी 300 रुपए प्रति क्विंटल और बाल कोपरा का 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। मिलिंग कोपरा के लिए 11260 रुपए प्रति क्विंटल और बाल कोपरा के लिए 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलेंगे। मिलिंग कोपरा तेल निकालने के लिए और पूजा आदि के लिए बाल कोपरा इस्तेमाल होता है। ठाकुर ने बताया कि मिलिंग कोपरा पर लागत से 52 फीसदी और बाल कोपरा पर लागत से 63 प्रतिशत ज्यादा एमएसपी रखा गया है।