Home राजनीति भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के...

भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दिकी 2620 वोट से जीते

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भोपाल । प्रदेश में पंचायतों और नगर निकायों में हुए उप चुनाव की मंगलवार को मतगणना हो रही है। इसमें भोपाल नगर निगम वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दिकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की है। एक पार्षद और जिले के कुल 355 पंच पदों के लिए पांच जनवरी को वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में रहे। इसमें भाजपा से डॉ. रेहान सिद्दिकी, कांग्रेस से मो. फहीम, आम आदमी पार्टी से असद अली, ऑल इंउिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से तौकीर अहमद निजामी समेत अन्य निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। वार्ड में कुल 10 हजार 20 वोट डले थे। इसमें भाजपा के रेहान सिद्दिकी को 4873, कांग्रेस के मो. फहीम को 2253 वोट मिलें। बता दें प्रदेश में पंचायतों ओर नगरीय निकायों में उप चुनाव के तहत पांच जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए थे। वहीं, अलग-अलग 20 वार्ड में भी मतदान हुआ था।