Home छत्तीसगढ़ सभी वर्गों का हितैषी, भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट :...

सभी वर्गों का हितैषी, भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट : बिशेसर साहू

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। गुरूवार को प्रस्तुत हुए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि बिशेसर दास साहू ने कहा कि जारी किया गया। बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है। केंद्रीय बजट को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि ये बजट भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर उठाया गया कदम है। बजट में स्किल डेवलपमेंट को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिसके कारण देश का रोजगार तेजी से बढ़ेगा। बजट में देश का पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत और बढ़ा दिया गया है अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी, वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी और वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।
बिशेसर दास साहू ने कहा कि मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट देश के विकास में नई ऊर्जा लाएगा, जिससे देश नहीं ऊंचाइयां छूएगा। उन्होंने कहा की एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली दिए जाने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीण इलाको में 2 करोड़ नए घर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ी तेजी दिखने के साथ गरीबों को अपनी छत मिलने से उनके जीवन का बड़ा सपना साकार होगा। बिशेसर दास साहू ने कहा कि इस बजट में महिला, किसान, युवा एवं श्रमिकों का समुचित ध्यान रखा गया है। अब हमारी एक करोड़ और बहने लखपति दीदी बनेगी और अपने जीवन को स्वाभिमान और गर्व के साथ जीकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगी। 1 करोड़ करदाताओं को उनके 10 वर्षो से लंबित 10 हजार तक के टैक्स से माफी एक ऐतिहासिक कदम है। भारत के आर्थिक हालातों में 10 वर्षो में हुए बदलावों पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा बताती है कि मोदी सरकार परफॉर्मेंस में कितना विश्वास रखती है।