Home छत्तीसगढ़ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट : जैनम बैद

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट : जैनम बैद

130
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। भरतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने गुरूवार को पेश हुए केंद्रीय अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट विकसित भारत का बजट है। श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। छात्र, युवा, महिला, किसान सहित सभी वर्गों के हित को धयान में रखते हुए इस बजट को पेश किया गया है जिसके जितनी भी प्रसंशा की जाए उतनी कम है। जैनम ने कहा कि सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया है, इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आएगी। मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण को बढ़ावा दिया है। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है, इनकी तरक्की से ही देश आगे बढ़ेगा। इस बजट में इसका सम्मिश्रण देखने को मिलता है। जैनम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ये बजट कारगार सिद्ध होगा एवं युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।