Home राजनीति राहुल की मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा के पहले भाजपा करेगी बड़ा...

राहुल की मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा के पहले भाजपा करेगी बड़ा धमाका

84
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भोपाल ।दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और शनिवार को संपन्न होनी है। जिसमें भाजपा कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 सीटे जीतने का लक्ष्य निर्धारित करेगी। इस अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ देशभर से नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भाजपा एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।जिसके अंतर्गत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। इस संबंध में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में उच्च स्तरीय चर्चा होगी। कांग्रेस के बड़े नेताओं की सूची में मध्य प्रदेश के कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। जिसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा के पहले एक बड़े धमाके के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का कांग्रेस छोड़ने कहीं ना कहीं कांग्रेस और राहुल गांधी की न्याय यात्रा को कमजोर करने के लिए यह अभी तक का सबसे बड़ा प्रयास होगा।
सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं को भाजपा में लाने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा था। जो निर्णायक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में ले सकते हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता राज्य स्तरीय नेतृत्व के सामने कर चुके हैं। जिसमे जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व महाधिवक्ता मध्य प्रदेश शशांक शेखर एवं कई जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल है। अब कांग्रेस के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता को भाजपा की सदस्यता दिलाने की कार्रवाई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के समक्ष हो सकती है। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के पहले ही यह बड़ा धमाका हो सकता है। भाजपा का मानना है, कि कांग्रेस के लिए यह अभी तक का सबसे बड़ा धमाका होगा।