Home राजनीति इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियां केवल अपने बेटों का कल्याण चाहती है,...

इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियां केवल अपने बेटों का कल्याण चाहती है, देश का नहीं : शाह

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। आम चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर परिवारवादी होने का आरोप लगाकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और इंडी अलायंस का मतलब 7 परिवारवादी पार्टियां। जब इनकी पार्टियों में ही लोकतंत्र नहीं है, तब देश में लोकतंत्र कैसे होगा।
शाह ने इंडी गठबंधन पर हमला कर कहा कि इसमें शामिल सभी दल घोटालों में डूबे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में कई घोटाले किए। पांडव-कौरवों की तरह आम चुनाव से पहले दो गुट बने हुए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पहला खेमा एनडीए का गठबंधन है, राष्ट्र प्रथम हमारे गठबंधन का आधार है। जबकि विरोधियों का इंडिया गठबंधन परिवारवाद का पोषक है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को पीएम बनाना है, शरद पवार का लक्ष्य बेटी को सीएम बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना और मुलायम सिंह यादव को बेटे को सीएम बनाकर ही गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी परिवारवादी पार्टी होती तब एक चाय बेचने वाले का बेटा कभी पीएम नहीं बनता। लोकतंत्र में ये जरूरी है कि सभी को समान अवसर मिले।
उन्होंने विरोधी दलों पर तंज करते हुए कहा कि अगर बेटों के कल्याण का लक्ष्य हो, तब देश का कल्याण कैसे होगा। विपक्षी दलों में देश के युवाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। विपक्ष में कहां जन्मे इसका महत्व है, विपक्ष में काबिलियत का महत्व नहीं है।
शाह ने कहा, इस देश में 2 जी, 3 जी और 4जी पार्टियां हैं। 2जी का मतलब घोटाला नहीं है। 2 जी का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी… 4 पीढ़ी तक इनका नेता नहीं बदलता… अगर कोई आगे बढ़ गया तब ये उसका हश्र कर देते हैं, कई सारे इसतरह के हश्र किए हुए लोग आज भाजपा में शामिल होकर लोकतंत्र की यात्रा में जुड़े हैं।
शाह ने कहा, 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री आए हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है। देश को सुरक्षित करने के बाद भारत को विश्व मित्र के रूप में स्थापित किया है। बीजेपी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद को समाप्त कर विकास की राजनीति को आगे किया।
मोदी सरकार में सुरक्षा नीति और विदेश नीति दोनों सशक्त हुई हैं। ये किसानों और गरीब-मजदूरों की सरकार है। देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान का कल्याण है। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस बहुत उपयोग किया, लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा, पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तब वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न। दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।