Home राजनीति लोकसभा चुनाव से पहले रालोद में बदलाव की तैयारी, हटेंगे प्रमुख पदा‎‎धिकारी

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद में बदलाव की तैयारी, हटेंगे प्रमुख पदा‎‎धिकारी

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पहले रालोद में बड़े बदलाव की तैयार होने जा रही है। जानकारी ‎मिली है ‎कि रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी पूरे संगठन की काटछांट करेंगे। इस संबंध में फीडबैक भी लिया जा चुका है। इस दौरान निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारी हटाए जाएंगे। भाजपा गठबंधन में जाने की तैयारियों के साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले जयंत पूरे संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। इसके लिए वे लगातार पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे पार्टी में प्रमुख पद लेने के बाद भी निष्क्रिय चल रहे कई प्रमुख पदाधिकारियों को हटाएंगे। बदले हालात और लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही रालोद में भी हलचल बढ़ी है। हाल के दिनों में जयंत ने पहले प्रदेश अध्यक्ष, फिर सभी नौ विधायकों, फिर प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, युवा विंग और प्रवक्ताओं की भी बैठक की है। इसमें उन्होंने जहां संगठन के लिहाज से फीडबैक लिया है।
उन्होंने निष्क्रिय नेताओं व पदाधिकारियों की सूची भी मांग ली है। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और काम करने और न करने वालों की ग्रेडिंग करने को कहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने इन बैठकों में पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे नेताओं को ही टिकट देने की बात कही है। इस बीच कुछ अन्य दल के राष्ट्रीय नेता भी रालोद के संपर्क में आए हैं, जिनको जल्द ही पार्टी ज्वाइन कराने की भी तैयारी है। भाजपा के साथ गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम भी करेगी। इसकी भी तैयारियां शुरू कर हो गई हैं।