Home राजनीति तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

नई दिल्ली । त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे पीजूष कांती बिस्वास घर वापसी कर फिर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी गिरीश चोन्डनकर तथा त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि श्री बिस्वास त्रिपुरा के प्रसिद्ध वकील और वरिष्ठ नेता है। उनकी घर वापसी से कांग्रेस मजबूत होगी। श्री बिस्वास ने श्री चोन्डनकर और श्री साह तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।