Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस से भूपेश बघेल लड़े या कोई और, भाजपा की जीत सुनिश्चित...

कांग्रेस से भूपेश बघेल लड़े या कोई और, भाजपा की जीत सुनिश्चित है : जैनम बैद

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडेय जी को टिकट देने की दक्षिण मंडल व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक जैनम बैद ने सराहना की है। जारी प्रेस नोट में जैनम बैद ने कहा कि कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आ रहा है, लेकिन भाजपा के खिलाफ चाहे भूपेश बघेल चुनाव लड़ें, चाहे कोई और हर हाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जैनम बैद ने कहा कि मोदी की गारंटी और सांसद संतोष पांडेय द्वारा किये गए विकास पर जनता मुहर लगाएगी और एक बार फिर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएगा।
जैनम बैद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 242 करोड़ के 38 सड़कों की स्वीकृति मिली है। प्रसाद योजना के तहत् पूरे देश मे चिंन्हित 51 स्थानो में से छग से एक मात्र मां बम्लेश्वरी मंदिर का चयन किया गया है। जिसके लिए 43 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। केन्द्र द्वारा राजनांदगांव जिले को आकांक्षी जिला में शामिल कर दूरस्थ व वनांचल के लगभग 400 ग्रामों में जिले के 1500 स्थानों पर सोलर लाइट हेतु 3.50 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही साथ विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्र में भी आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के राजनांदगांव सेंटर को अपग्रेड करने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल मंत्री जी द्वारा 63 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त की गई है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साई के पृथक से बालक-बालिकाओं के 100 बेड हास्टल, खेलो इंडिया की बास्केटबाल अकादमी स्वीकृत हो गई है। इसके अलावा ऐसे सैकड़ों विकास कार्य हैं जो आम जनता के सामने है और उनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
जैनम बैद ने कहा कि इस बार भी राजनांदगांव लोकसभा की जीत के साथ ही भाजपा पूरी की पूरी सीट जीत कर केंद्र में भाजपा सरकार स्थापित करने में अपना अहम् योगदान देगी।