Home छत्तीसगढ़ टूटी झोपड़ी में बना दी पक्की दुकान, कालोनी का रास्ता ब्लॉक, वार्डवासी...

टूटी झोपड़ी में बना दी पक्की दुकान, कालोनी का रास्ता ब्लॉक, वार्डवासी परेशान

161
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। स्टेशनपारा ओवरब्रिज के नीचे टूटी झोपड़ी में पक्का दुकान बनाने से वार्डवासी परेशान मुदलियार कालोनी जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया है, इसकी शिकायत महापौर एवं नगर निगम आयुक्त से की है।
शेख अनीश बताया कि स्टेशन पारा ब्रिज के नीचे वार्ड क्रमांक 7 व 11 ओवरब्रिज के नीचे मुदलियार कालोनी जाने वाले रास्ते में काफी पुरानी झोपड़ी थी, जिसमें रहने वाले वृद्ध की मौत हो गई। वार्ड के ही पूर्व पार्षद के संरक्षक में उक्त झोपड़ी को खुद की निजी संपत्ति बताकर किसी अन्य को बेच दिया। जिसमें अब शंकर नामक व्यक्ति द्वारा पक्की दुकान का निर्माण कर लिया गया है। इससे मुदलियार कालोनी जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया है। वार्डवासियों को आवागमन में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं, जिससे वार्डवासी परेशान हैं। इस दौरान शेख अनीश, अभिषेक जेम्स, शशांक राजपूत, दानिश खान, अमन बावंकर, बिट्टू यादव सहित वार्ड क्रमांक-7 के वार्डवासी उपस्थित थे।