Home देश किराए के घर में मृत पाए गए तीन बच्चों समेत एक ही...

किराए के घर में मृत पाए गए तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

केरल में पाला के पास एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए। मृतक की पहचान 44 वर्षीय जेसन थॉमस, उनकी 28 वर्षीय पत्नी मेरिना और तीन बच्चों के तौर पर हुई है। वे मूल रूप से नजन्दुपारा, अकलाकुन्नम के रहने वाले थे। जेसन रबर फैक्टरी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था।पूवारानी कोचुकोट्टारम क्षेत्र में वे किराए के मकान में रहते थे। जेसन का शव घर के अंदर लटका पाया गया। वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव के आसपास खून के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि जेसन ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।आंगनबाड़ी की एक शिक्षक ने बताया कि सोमवार को जेसन और उसके परिवार से मिली थी। इस दौरान वे दुखी थे। जेसन और मेरिना एक दूसरे से प्यार करते थे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। वे अपने परिजनों के संपर्क में नहीं थे और इलाके में भी उनका कोई नजदीकी नहीं था। ऐसा बताया जा रहा है कि जेसन वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा था। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।