Home राजनीति चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी की एडवाइजरी, कांग्रेस सांसद...

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी की एडवाइजरी, कांग्रेस सांसद को सतर्क रहने की दी सलाह

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । लोकसभा चुनावों को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों और टिप्पणियों से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और राहुल गांधी के जवाबों और अन्य तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद यह एडवाइजरी जारी की है।