Home छत्तीसगढ़ उड़नदस्ता टीम ने 12वीं परीक्षा के केंद्रों का किया निरीक्षण, नकल के...

उड़नदस्ता टीम ने 12वीं परीक्षा के केंद्रों का किया निरीक्षण, नकल के एक भी प्रकरण नहीं

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। कलेक्टर के आदेशानुसार छग माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में नकल अथवा किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में गठित दल क्रमांक-2 में प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव को नियुक्त किया गया है एवं सहायक अधिकारी के रूप में पीआर झाड़े सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव एवं दल के अन्य सदस्य मनीष कुमार सोनी व्याख्याता, श्रीमती स्वाति वर्मा व्याख्याता को दायित्व सौंपा गया है।
इस उड़नदस्ता दल द्वारा दिनांक 11 मार्च को आयोजित 12वीं की परीक्षा भूगोल एवं भौतिकी विषय में कुल 6 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवकट्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भोथली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रामाटोला शामिल है। प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने बताया कि भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों में नकल का कोई भी प्रकरण नहीं पाया गया।