Home छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को पुनः कार्य में तत्काल रखा जाए : कुलबीर छाबड़ा

कर्मचारियों को पुनः कार्य में तत्काल रखा जाए : कुलबीर छाबड़ा

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। दैनिक वेतन भोगी के रूप में (मस्टररोल) कर्मचारियों द्वारा हाईकोर्ट बिलासपुर में दायिका दायर किया था, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित कर पुनः उन्हें कार्य में रखने का आदेश जारी हुआ है, किन्तु निगम प्रशासन की लापरवाही व पत्र पर कार्यवाही न होने के चलते उक्त कर्मचारियों द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को अपनी पीड़ा बताई, जिस पर तत्काल शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही कर कर्मचारियों को वापस कार्य में रखने की बात कही।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी (मस्टररोल) कर्मचारी के रूप में पूर्व में कार्यरत लगभग 100 कर्मचारियों को हटा दिया गया था, जिस पर कर्मचारियों द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुनः कार्य में रखने की मांग की गई थी, जिस पर उच्च न्यायालय बिलासपुर के डब्ल्यूपीएस नंबर 348/2024 में पारित आदेश के अनुसार दैनिक वेतन भोगी के रूप में (मस्टररोल) कर्मचारियों को नगर निगम में वापस रखे जाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश की कापी एवं नगर निगम में रखे जाने हेतु इन कर्मचारियों द्वारा कई बार आवेदन देने के बाद भी इन्हें कार्य में नहीं रखा गया है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि निगम की उदासीनता के चलते वैसे भी शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरीके से चरमराई हुई है। धूल और गंदगी से शहर भरा हुआ है और सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं होने से शहर की जनता को संक्रमण और कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन स्थितियों को देखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कर इन कर्मचारियों को पूर्व की भांति पुनः दैनिक वेतन भोगी (मस्टररोल) कर्मचारी के रूप में रखने व माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, दैनिक वेतन भोगी (मस्टररोल) कर्मचारी ज्योति उटफेल, गणेश, रितेश, चंदन, आशीष, विशाल, जगदम्बा, राज रगड़े, राजू सागर, अभिषेक, राहुल गढ़ेवाल, विजेन्द्र, उत्तम बघेल, दीपक, दिलीप, चंदा उपस्थित रहे।