Home राजनीति मिशन 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार

मिशन 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

30 लाख सरकारी नौकरियां, महिला को हर साल 1 लाख रुपए

नई दिल्ली। 2024 कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस ने जनता का विश्वास जीतने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के इस न्याय और गारंटी के बारे में जानकारी शेयर की है। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी काड्र्स वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं।
जयराम रमेश ने आगे लिखा कि प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े और राहुल गांधी द्वारा घोषित पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी का विवरण है।