Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय कार्यालय शुभारंभ के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

केंद्रीय कार्यालय शुभारंभ के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव चलते कांग्रेस अपनी राजनीतिक गतिविधियां जहां तेज कर दी है। वहीं संसदीय क्षेत्र में सफल चुनाव संचालन के लिए केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ सत्य अहिंसा के मार्गदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने अपनी तेज चुनावी मंशा जाहिर कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं राजनांदगांव लोकसभा मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 2 तारीख को ऐतिहासिक नामांकन रैली के पश्चात तुलसी व्यापार विहार, जीई रोड़, राजनांदगांव में चुनाव के संचालन के लिए केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित करते हुए कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की कुनीति और जनता के प्रति बेसुध जवाबदेही के कारण आज देश में जो महंगाई, बेरोजगारी की हालत निर्मित हुई है, वहीं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जगजाहिर है। लोकतंत्र में विपक्ष जरूरी है, लेकिन भाजपा विपक्ष को बर्दास्त नहीं कर पा रही है। भाजपा के इन दमनात्मक नीति के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। लोकसभा के इस चुनाव में हम सब पूरी कर्मकता के साथ भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान है। भाजपा के विरुद्ध इस लोकतांत्रिक युद्ध में केंद्रीय कार्यालय से चुनाव का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मांडवी, भोलाराम साहू, पूर्व मंत्री धनेश पाटीला, राजनांदगांव विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, जिलाध्यक्ष भागवत साहू, प्रेमचंद बाफना, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, जितेंद्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, आफताब आलम, रमेश डाकलिया, ब्लॉक अध्यक्षगण आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।