Home छत्तीसगढ़ 153 की तर्ज पर राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र को भी भाजपा ने छोड़ा...

153 की तर्ज पर राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र को भी भाजपा ने छोड़ा जगजाहिर : रूपेश दुबे

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी के फ्लाप नामांकन रैली पर कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में पूरे देश के 153 सीटों पर भाजपा अपनी धरातल नाप कर उन सीटों की गिनती नहीं कर पा रही है, उसी तर्ज पर आज भाजपा के नामांकन रैली से यह भी साबित हो गया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र को भी भाजपा इसी के अंतर्गत रखी है। मुख्यमंत्री की दो बार की उपस्थिति में भी भाजपा के कार्यकर्ता अभी तक अपने आप को संतोष पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं कर पा रहे हैं, बमुश्किल 1000 लोगों वाले स्थान से नामांकन रैली निकालकर गुरुद्वारा चौक तक अपने ही लोगों को भी भाजपा एकजुट नहीं कर सकी, इससे साबित हो गया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार सुनिश्चित है। पहले भी देश के परिपेक्ष में भाजपा 400 का नारा देकर 153 सीटों में अपनी हार सुनिश्चित मान ली है, उसी क्रम में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में भी उनकी हार सुनिश्चित है। साथ ही साथ 15 वर्षीय भाजपा सांसदों के निष्कि्रय कार्यकाल और लगातार भाजपा द्वारा प्रत्याशी बदले जाने के कारण धोखे से मिली जीत के बाद इस बार सांसद को रिपीट कर भाजपा ने खुद को हार का मजा चखाने के लिए जनता को सुनहरा अवसर दे दिया है, जिसके लिए भी जनता आतुर है।