Home अन्य मुंबई से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद

मुंबई से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार के साथ स्टेशन और स्टेशन यार्ड में नान इंटरलाकिंग का काम कराया जा रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली दोनों तरफ से दुरंतो एक्सप्रेस को रद किया गया है। साथ ही तीन ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त करने और चार ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन से ही शुरू करने का फैसला लिया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य जिलों के यात्रियों को मुंबई और हावड़ा आने-जाने में परेशानी होगी। रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद रहेगी।

साथ ही 16 मई से 31 मई तक हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त होगी। जबकि 18 मई और 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 31 मई और एक जून को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

गंतव्य से पहले प्रारंभ होगी ये ट्रेनें

एक जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। एक और दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। एक जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी।