Home अन्य सड़क हादसा; बेकाबू स्‍कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, तीन लोगों...

सड़क हादसा; बेकाबू स्‍कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, तीन लोगों हुई मौत

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है।है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना की है।

दरअसल यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर ट्रेन पकड़ने के लिए बलौदाबाजार के तीन युवक अशरफ खान, इस्लामुद्दीन और गुलाम मोईनुद्दीन भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम खमरिया एवं ग्राम अर्जुनी के बीच तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी।

इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को जब्‍त कर लिया है। वहीं आरोपित वाहन चालक की तलाश कर रही है।

भाटापारा ग्रामीण थाना की पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली के नयापारा के रहने वाले हैं।