Home रायपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

371
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। प्रदेश में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में लगभग पांच हजार संविदा कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, वहीं इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन मिल रहा है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने नवपदस्थ संचालक महोदया दिव्या मिश्रा को पत्र लिखकर तत्काल राशि आंबटित करने की मांग की गई है।
श्री पॉल ने बताया कि पांच हजार संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शिक्षकों के समक्ष पारिवारिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कई शिक्षकों का बैंक का लोन है, उनके बच्चों के स्कूलों की फीस और घर के अन्य खर्चो को लेकर अब वे चिंतत हो रहे है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इन संविदा कर्मचारियों को समय पर प्रतिमाह वेतन देने गंभीर नहीं है। विडंबना है कि ऐसी परिस्थिति में भी विभाग इन शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा रख रहा है।