Home छत्तीसगढ़ आयुर्वेद हॉस्पिटल में नियुक्त भ्रष्ट लिपिक की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की...

आयुर्वेद हॉस्पिटल में नियुक्त भ्रष्ट लिपिक की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग

224
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शहर में संचालित आयुर्वेद हॉस्पिटल में संविदा में नियुक्त लिपिक अरूण साहा की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग लगातार हो रही है। पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वाथ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बाद अब एक और लिखित शिकायत हुई कि अरूण साहा जो एक भ्रष्ट लिपिक रहा है, जिसे घूस लेते रंगे हाथों एसीबी ने धर दबोचा था। जांच में दोषी पाया गया। सूत्रों के जानकारी के अनुसार जेल की हवा खानी पड़ी, लेकिन अब वही भ्रष्ट लिपिक को सेवानिवृति के बाद संविदा में नियुक्ति दे दिया गया।
शिकायतकर्ता त्रिगुण सादानी ने स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर को लिखित शिकायत कर इस भ्रष्ट लिपिक की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग की गई है। श्री सादानी का कहना है कि यह लिपिक भ्रष्टाचार में लिप्त रहा, एसीबी ने इसे रंगें हाथों घूस लेते पकड़ा। जांच में दोषी पाया गया तो फिर इसे किस आधार पर पुनः संविदा में नियुक्ति दे दिया गया।
श्री सादानी ने बताया कि इस भ्रष्ट लिपिक पुलिस के माध्यम से चरित्र सत्यापन भी नहीं कराया गया, ना ही इनका गोपनीय प्रतिवेदन मांगवाया गया, क्योंकि इस भ्रष्ट लिपिक पर पूर्व में लगे अरोपों की जांच में अरोप प्रमाणित हुई थी, उनका दो वेतन वृç¸द्ध रोकने का आदेश पारित किया गया था। बावजूद इसके उसे सेवानिवृत होने के पश्चात संविदा पर नियुक्ति दे दिया गया।