Home छत्तीसगढ़ मशहूर कव्वाल अनीश नवाब ने कव्वाली से बनाया माहौल : शुमसुल आलम

मशहूर कव्वाल अनीश नवाब ने कव्वाली से बनाया माहौल : शुमसुल आलम

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हजरत जलालुद्दीन शाह (पार्रीनाला वाले बाबा) का उर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम युवा तेली संगठन (एमवायटीएस) ने संदल निकाला था, जिसमें मशहूर कव्वाल अनीस नवाब को बुलवाया गया था। अनीस नवाब ने अपनी कव्वाली से शहर के हृदय स्थल में माहौल बना दिया। जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम भी शामिल हुए। श्री आलम ने बताया हर साल मुस्लिम युवा तेली संगठन के अध्यक्ष जुदैन बड़गुजर (जुन्नू) और साथियों द्वारा उर्स के मौके पर कव्वाली का प्रोग्राम करवाया जाता है, जिसमे शहर के सभी सम्प्रदाय के लोग कव्वाली का लुत्फ उठाने शामिल होते हैं। जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने मुस्लिम युवा तेली संगठन के साथियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।