Home छत्तीसगढ़ गयानगर में हुआ उत्पाती बंदर का रेस्क्यू, कुछ दिनो से घरों में...

गयानगर में हुआ उत्पाती बंदर का रेस्क्यू, कुछ दिनो से घरों में घुसकर कर रखा था लोगो को परेशान

173
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वार्ड पार्षद की पहल पर वन विभाग ने पकड़ा
दुर्ग। विगत एक सप्ताह से गया नगर वार्ड 4 के विभिन्न घरों में घुसकर उत्पाद मचाने वाले बंदर को आज वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर पकड़ा गया जानकारी के अनुसार अपने झुंड से बिछड़े बंदरों में से 2 बंदर कुछ दिनो से उत्पात मचा रखा था आए दिन किसी भी घर में घुसकर किचन की सामग्री खा जाना या घर में मौजूद लोगों पर हमला करने को कोशिश से लोगों में दशहत हो गया था जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी किंतु आज सुबह उक्त उत्पाति बंदर गली नंबर 4 स्थित युगल किशोर तुरतुरिया नाम के एक परिवार के घर घुस गया जिससे भयभीत परिवार के पूरे सदस्य चार घंटा बंधक के रूप में घर के अंदर कैद हो गए इस दौरान मुहल्ले वासियों ने इसकी जानकारी वार्ड की पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन को सूचना दिया और अपने स्तर पर भी घर के आंगन में घुसे बंदर को भागने की चेष्टा की किंतु सफल नहीं होने बाहर से घर की गेट बंद कर दिया गया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने वन विभाग से संपर्क कर इसकी पूरी जानकारी दिया और वे स्वयं वन विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे तत्पश्चात वन विभाग की रेस्क्यू दल द्वारा जाल के माध्यम से बंदर को पड़कर मैत्री गार्डन ले जाया गया तब लोगों ने राहत की सांस ली इसी तरह एक और बंदर है जिसकी भी उत्पात मचाने को जानकारी मिली है जिनकी भी तलाश की जा रही है और लोगो का सचेत रहने की अपील की है।