Home छत्तीसगढ़ सजग एजेंटों को मतगणना की बारीकियों का प्रशिक्षण संपन्न : कांग्रेस

सजग एजेंटों को मतगणना की बारीकियों का प्रशिक्षण संपन्न : कांग्रेस

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में मतों की गणना 4 जून को होनी है उसके लिए कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा में अपने सजग गणना एजेंटो की नियुक्ति कर प्रशिक्षण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के निर्वाचन अभिकर्ता गिरीश देवांगन के सतत मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने पूरी लगनशीलता के साथ कार्य किया और जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, उनकी गणना होनी है। राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी चारों विधानसभा के डाकमत पत्र, एआरओ, मतगणना एजेंट, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेसजनों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में विनयशील एवं अंकित बागबाहरा ने वीडियो क्लिप, प्रोजेक्टर, फॉर्मेट के माध्यम से मतगणना की सभी बारीक पहलुओं से एआरओ, एजेंट एवं संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराते हुए गणना में त्रुटि होने पर तत्काल आपत्ति संबंधी फॉरमेट के विषय में भी बताया एवं एआरओ गणना एजेंट को गणना पत्रक, आपत्ति के फॉर्मेट का वितरण किया गया।
निर्वाचन अभिकर्ता गिरीश देवांगन ने एजेंटों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों की मेहनत का परिणाम आना है, जब हम मतगणना में जीत की ओर अग्रसर होंगे, तब आप अपने टेबल से नहीं हटेंगे और अंतिम दौर तक गणना टेबल पर डटे रहने का मार्गदर्शन दिया गया। जिस पर सभी गणना एजेंट ने पूरे आत्म विश्वास एवं निष्ठा से मतगणना कार्य को निष्ठा से संपन्न कराने का संकल्प भी लिया है। प्रशिक्षण के पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों को विधायक हर्षिता बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई, जिला अध्यक्ष भागवत साहू, कुलबीर छाबड़ा में भी संबोधित किया।