Home छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल की हवा निकलेगी, जीतेंगे भूपेश बघेल : सूर्यकांत जैन

एग्जिट पोल की हवा निकलेगी, जीतेंगे भूपेश बघेल : सूर्यकांत जैन

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेस युवा नेता सूर्यकांत जैन ने 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल बताने वाले मीडिया के एक वर्ग पर अपनी दो टूक बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया पर सभी वर्ग को बड़ा भरोसा होता है, लेकिन मीडिया का एक वर्ग मोदी और शाह के इतने यशोगान में लगा हुआ है कि उसने यह भुला दिया है कि कई दशक तक देश चलाने वाली कांग्रेस के नेताओं को एक तरह से नकारते हुए चल रहा है।
श्री जैन ने आगे कहा कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में 400 से ज्यादा सीट जीतने का घमंड करने वाली भाजपा को मतगणना की तारीख नजदीक आते-आते सत्ता खिसक जाने का डर सताने लगा है। वास्तव में देश की जनता ने तानाशाह और घमंडी शासक को नकार दिया है। सच तो यह है कि समझदार जनता किसी प्रकार की डिंग नहीं हांकने वाली कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में बिठाएगी। मोदी की गारंटी पर देश की जनता को कोई भरोसा नहीं है। कांग्रेस की न्याय गारंटी पर कांग्रेस के रग-रग में जनता की सेवा करने की भावना भरी हुई है। कांग्रेस की मानसिकता नफरत पैदा करने की नहीं कांग्रेस जाति-धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। कांग्रेस को भारत के संविधान के अनुसार देश चलने का पुराना अनुभव रहा है। भाजपा तो अपने गलत मंसूबे पूरा करने के लिए संविधान बदल देना चाहती है, जिसके लिए देश की जनता बिल्कुल भी तैयार नहीं, लोग 4 जून को देखेंगे कि भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल की हवा निकल जाएगी और जनता के बीच मीडिया के उस वर्ग की किरकिरी होगी। श्री जैन ने दावा किया कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ 295 सीट जीत कर सरकार बनाएगी।