Home अन्य शेयर बाजार का झांसा देकर रिटायर बैक कर्मी से की करोड़ों रुपये...

शेयर बाजार का झांसा देकर रिटायर बैक कर्मी से की करोड़ों रुपये की ठगी

118
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जिले में ऑनलाइन ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब रिटायर बैक कर्मी से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने कर्मचारी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। इसके बाद रिटायर्ड कर्मी ने 15 बार में एक करोड़ 58 लाख रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी। इस बीच एप में प्रॉफिट सात करोड़ से ज्यादा का दिखाने लगा, लेकिन रकम उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुई।

इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज का जांच में जुट है है। भिलाई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हुडको आमदी नगर निवासी सुरेश चिदंबरम (60 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रार्थी बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड हैं। दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया। जिसे ओपन करने पर उनका नंबर एक वाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। उस ग्रुप में माध्यम से उनकी पहचान बावा सिंह नाम के व्यक्ति से हुई।

बावा सिंह ने उन्हें एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग ज्वाइन करने के लिए कहा और जॉन पीटर हसमन नाम के दूसरे व्यक्ति ने शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी। साथ ही डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए रकम जमा करने के लिए कहा। रिटायर कर्मचारी ने 15 बार में एक करोड़ से अधिक की राशि जमा करते दिए। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश में जुट गई है।