Home अन्य मतगणना स्थल की तैयारी का ऑब्जर्वरों ने किया निरीक्षण

मतगणना स्थल की तैयारी का ऑब्जर्वरों ने किया निरीक्षण

128
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून हेतु मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में तैयारियों का निरीक्षण मतगणना प्रेक्षक श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, श्री के. नरसिम्हा मुर्थि एवं श्री भगवान शरण ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतगणना स्थल में छः विधानसभा क्षेत्र के मतगणना की व्यवस्था, डाक मतपत्र के गणना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी, साथ ही मतगणना स्थल में मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ता, मीडिया के प्रवेश की व्यवस्था से अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस. एन. राठौर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी कुमार देवांगन सभी एआरओ सहित राजस्व एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।