Home अन्य महतारी वंदन की चौथी किस्त – विधायक गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का...

महतारी वंदन की चौथी किस्त – विधायक गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ की चौथी किस्त विष्णुदेव सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डिबीटी के माध्यम खाते में 1-1 हजार रूपए भेजा गया है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी चार किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की महिलाओ का सम्मान भाजपा ने ही किया है जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100₹ में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाये। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओ को अब छोटी छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल जा रहे है।
राज्य के चहुमुखी विकास के लिए तत्पर भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। मार्च से शुरू हुई योजना के तहत 4 किस्तें सरकार द्वारा बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है।