Home छत्तीसगढ़ केन्द्रीय वित्त आयोग 10 जुलाई से राज्य के दौरे पर

केन्द्रीय वित्त आयोग 10 जुलाई से राज्य के दौरे पर

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 एवं 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा।

केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष तथा आयोग के सचिव श्री ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी रायपुर पहुंचेंगे।
केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल ने होटल मेफेयर में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग श्री महादेव कावरे, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार, रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, संचालक जनसम्पर्क श्री अजय अग्रवाल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।