Home छत्तीसगढ़ जशपुर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया जिले का मान कलेक्टर ने...

जशपुर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया जिले का मान कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

78
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

जशपुर जिले के ताईक्वांडो खिलाड़ी लगातार अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई मेडल अपने नाम कर चुके है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ में अपना जोहार दिखाते हुए मेडल प्राप्त किया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ताईक्वांडो खेल में जिले के खिलाड़ी हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर जिले को गौरवांवित कर रहे है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। जिला प्रशासन द्वारा ताईक्वांडो के खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोच नंदलाल यादव को भी बधाई दी।

कलेक्टर ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आप सभी में एक अलग प्रतिभा है। आप सभी अपने खेल में पारंगत होने के लिए लगातार प्रतिदिन प्रशिक्षण लें व अभ्यास करें। प्रशिक्षण से ही खिलाड़ी अपने उच्च कौशल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय सहित अंर्तराष्ट्रीय पर विजेता बन सकता है। ताईक्वांडो कोच नंदलाल यादव ने बताया कि जशपुर जिले की सैंट पोल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल बघिमा की ईशिका लकड़ा ने गोल्ड, विक्की खलखो गोल्ड, मोहन सिंह गोल्ड, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आयुष यादव सिल्वर, युवराज कुमार एवं जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने ब्रांस मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इनका प्रशिक्षण निरंतर जारी है। अब राष्ट्रीय स्तर के लिए बच्चो प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके पश्चात् ये खिलाड़ी एसजीएफआई के लिए मेहनत जारी रखेंगे। साथ ही खिलाड़ियों को अभिभावक व खेल प्रेमियों ने भी बधाई दी है।