Home छत्तीसगढ़ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु मॉड्यूल का...

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु मॉड्यूल का उद्घाटन

85
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर के लिए मॉड्यूल का उद्घाटन 10 जुलाई, 2024 को इस्पात भवन में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्रीमती नीना जायसवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड बीपी)  श्री जगन्नाथ रथ सहित सी एंड आईटी तथा मार्केटिंग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती ने सही समय पर परियोजना के निष्पादन के लिए सी एंड आईटी टीम और मार्केटिंग टीम को बधाई दी| उन्होंने कहा, कि हमारे काम में पारदर्शिता और व्यवस्थित कार्यशैली में वृद्धि के लिए डिजिटलीकरण की दिशा में हमें ऐसे और कदम उठाए जाने चाहिए। वर्तमान में एम एंड बीपी विभाग द्वारा जारी डिलीवरी ऑर्डर मैन्युअल रूप से हस्ताक्षरित होते हैं और ग्राहक प्रतिनिधियों को एम एंड बीपी विभाग से डिलीवरी ऑर्डर व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करना पड़ता है। ग्राहक संतुष्टिकरण को सुनिश्चित करने व बढ़ाने के लिए, डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु यह नई पहल भिलाई इस्पात संयंत्र के सी एंड आईटी विभाग द्वारा विकसित की गई है। इस नए मॉड्यूल के साथ, अधिकृत विपणन अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर वाले डिलीवरी ऑर्डर सीधे ग्राहकों को ई-मेल किए जाएंगे। ग्राहक प्रतिनिधियों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किया जा रहा है, जो इस प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) असित साहा एवं मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा ने भी इस मॉड्यूल को अधिक व्यवस्थित और ग्राहक-अनुकूल बनाने के लिए अपने अंतर्दृष्टि और सुझाव साझा किए। इस परियोजना में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री चौहान और सहायक महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री रितेश अवधिया ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी और डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर मॉड्यूल के विषय में सविस्तार चर्चा करते हुए भविष्य में सुधार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। डिलीवरी ऑर्डर के डिजिटल हस्ताक्षर हेतु यह मॉड्यूल न केवल कागज रहित कामकाज की दिशा में एक कदम है, बल्कि इसके और भी कई अन्य लाभ हैं, जिसमें ग्राहकों/अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ सीधे हस्तनांतरण रहित दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से शेयर करना, ग्राहक के पोर्टल में दस्तावेजों की दृश्यता के द्वारा पारदर्शिता में वृद्धि और सिस्टम के उपयोग में आसानी आदि शामिल है।