Home छत्तीसगढ़ सामग्री प्रबंधन विभाग में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

सामग्री प्रबंधन विभाग में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग में 09 जुलाई 2024 को महिला उद्यमियों के विकास के लिये मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) के सभागार में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा थे। अंचल की प्रमुख समाजसेवी महिला संगठनों में से एक इस्पात नगरी भिलाई की सशक्त महिला संगठन भिलाई महिला समाज विभिन्न उद्यम इकाइयों का संचालन करती है, इसलिए इसके प्रथम चरण में भिलाई महिला समाज की कार्यकारिणी की पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पाद, क्षमताओं और उन्हें व्यावसाय में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्हें भिलाई इस्पात संयंत्र की क्रय पाॅलिसी और एमएसएमई के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषयों से भी अवगत कराया गया। महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को एक सार्थक मंच प्रदान किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र, महिला उद्यमियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महिला उद्यमियों को हरसंभव रूप से सहायता प्रदान करने के लिए संयंत्र हमेशा तैयार रहता है।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की ओर से भिलाई महिला समाज की कार्यकारिणी के सदस्य, महासचिव श्रीमती साधना गोयल, सहसचिव श्रीमती सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन एवं सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपन्विता पाल उपस्थित थी। भिलाई इस्पात संयंत्र से महाप्रबंधक (परचेस) श्री अयन मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (परचेस) श्रीमती सुमन लता तथा विक्रेता विकास सेल से महाप्रबंधक श्री मनोहर शर्मा, सहायक महाप्रबंधक श्री प्रशांत जानकी एवं उप प्रबंधक (एडी एंड व्हीडी) श्री पुरषोत्तम जगबन्धु सहित सामग्री प्रबंधन विभाग के अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।