Home छत्तीसगढ़ विश्व बैंक की टीम ने चिराग परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से...

विश्व बैंक की टीम ने चिराग परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से की भेंट

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 02 अगस्त 2024

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिराग परियोजना के संबंध में विश्व बैंक के अधिकारियों के टीम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान चिराग परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चिराग योजना का प्रदेश में बेहत्तर क्रियान्वयन हो रहा है।
इस मौके पर विश्व बैंक के टास्क टीम लीडर श्री राज गांगुली के साथ विश्व बैंक के अधिकारी श्रीमती मीरा मिश्रा, श्री ब्रेमला नाथन,  श्रीमती मनवीन्दर मामक, श्रीमती लक्ष्मी दुर्गा, श्रीमती मधुश्री बैनर्जी और ऋषिकेश ठाकुर मौजूद थे। विश्व बैंक के टीम ने चर्चा के दौरान चिराग परियोजना की प्रगति और पुर्नगठन की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कृषि उत्पादन आयुक्त सुश्री शहला निगार, संचालक कृषि श्री सारांश मित्तर, संचालक उद्यानिकी डॉ. एस.जगदीशन एवं परियोजना संचालक सुश्री तुलिका प्रजापति शामिल थी।