Home छत्तीसगढ़ यूपीएससी-प्री 2024 उत्तीर्ण एससी-एसटी अभ्यर्थियों से प्रोत्साहन राशि एक लाख हेतु 6...

यूपीएससी-प्री 2024 उत्तीर्ण एससी-एसटी अभ्यर्थियों से प्रोत्साहन राशि एक लाख हेतु 6 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर 4 अगस्त 2024

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए हेतु संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी,एससी) के पात्र अभ्यर्थियों से 6 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया  है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उपरोक्त पते पर भेजा जा सकता है। पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (https://tribal.cg.gov.in/) से डाउनलोड किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के एसटी,एससी वर्ग के युवाओं के सिविल सेवा के प्रति उनके परिश्रम के सम्मान में प्रोत्साहन स्वरूप संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया है।