Home छत्तीसगढ़ बीएसपी के नवनियुक्त नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) के साथ ‘इंटरेक्शन कार्यक्रम’ का आयोजन

बीएसपी के नवनियुक्त नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) के साथ ‘इंटरेक्शन कार्यक्रम’ का आयोजन

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल 2024 बैच के नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी- एमटीटी) के लिए शीर्ष प्रबंधन के साथ संवाद हेतु इस्पात भवन में 05 अगस्त 2024 को एक विशेष ‘इंटरेक्शन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने 10 नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं से परिचय किया व विभिन्न विषयों पर चर्चा की| उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) कंपनी के खदानों के लिए भर्ती हुए यह प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी- एमटीटी) भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल होकर खदान विभाग में कनिष्ठ प्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे|

श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने, नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी- एमटीटी) को भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल होने पर बधाई देते हुए, भविष्य में उनके नये कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दी| उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, संयंत्र को प्रत्येक स्तर पर सदैव अग्रसर बनाये रखने हेतु आप सभी अपने सुझाव देने के लिए हमेशा आमंत्रित हैं| सेल में अपने निजी कार्य अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी 1986 में आप लोगों की ही तरह एक एमटीटी के रूप में सेल ज्वाइन किया था, जिसके बाद मुझे सेल की विभिन्न ईकाइयों व कार्यालयों में सेवाएं प्रदान करने का अनुभव प्राप्त हुआ है| उन्होंने सुरक्षा के साथ पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए, उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खदानों से लेकर संयंत्र तक के कार्यों में गुणवत्ता को बनाये रखने की चुनौतियों पर जोर दिया| उन्होंने रावघाट खदान के विकास के साथ निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आसपास के क्षेत्रों के विकास की बात पर भी प्रकाश डाला| इसके अलावा अपने वक्तव्य में उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान व क्रियाकलापों को रेखांकित किया, साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्रों में संयत्र द्वारा संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों पर भी सविस्तार चर्चा की|

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी. के. गिरी, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी एंड बीई) श्रीमती निशा सोनी एवं मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) श्री अरुण कुमार समेत संयंत्र के अन्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे|

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार एवं कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी. के. गिरी ने भी नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं का सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की|

संवाद कार्यक्रम के दौरान सभी प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने, अपनी शिक्षा-योग्यता, तथा पूर्व कार्यानुभव साझा किये व संयंत्र के प्रति समर्पण दर्शाते हुए, अपने चयन के लिए सेल-बीएसपी प्रबंधन को धन्यवाद दिया | प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध रहने की भी बात कही |