Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा: 25 अक्टूबर तक होगा नामांकन दाखिल और 30 तक...

रायपुर दक्षिण विधानसभा: 25 अक्टूबर तक होगा नामांकन दाखिल और 30 तक हो सकता है नाम वापसी

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

253 मतदान केंद्रों में दो लाख 70 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपना नेता

रायपुर.

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहित लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा भी तय कर दी है,इसके अनुसार प्रत्याशी 40 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। चुनाव को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है और सिक्योरिटी फोर्स की पांच कंपनियां तैनात रहेगी। बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने इसकी जानकारी दी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। अधिसूचना का प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा तथा 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते है। मतगणना 23 नवंबर को होगी। यहां महिला मतदाताओं का संख्या पुरुषों से ज्यादा है।