Home खेल 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद के महाकुंभ : छत्तीसगढ़ राज्य 108 पदक...

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद के महाकुंभ : छत्तीसगढ़ राज्य 108 पदक जीत कर पहले स्थान पर

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

छत्तीसगढ़ में चल रहे 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर में किया जा रहा है। इस वन खेलकूद प्रतियोगिता में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग ने सबसे अधिक पदक प्राप्त कर अपना प्रथम स्थान पर बने रहे। रिपोर्ट लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ 57 गोल्ड, 28 सिल्वर, 23 कांस्य पदक लेकर कुल 108 पदक और 435 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं पदक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः केरल और मध्यप्रदेश की टीम ने अपना स्थान बनाया हुआ है।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केन्द्र शासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लगभग 3000 खिलाड़ियों जिसमें लगभग 584 महिला एवं 2320 पुरूष खिलाड़ी भाग लिया था। प्रतिभागियों के बीच 23 खेलों की 300 विधाओं जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, वेटलिफटिंग, कैरम, स्वीमिंग, तीरंदाजी, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबाल जैसे खेलों के व्यक्तिगत एवं समूह खेलों का आयोजन किया गया। देशभर से आए वन विभाग के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुआ। प्रतिस्पर्धा प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी चुनौती दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य के कुल 1200 पदक प्रदाय किए जाएंगे।

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता खिलाड़ियों द्वारा अपने खेल कौशल को निखारे तथा विभिन्न संस्कृतियों, विचारों और भावनाओं के प्रति भी एक-दूसरे का सम्मान किये। यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का पर्व रहा, बल्कि भाईचारे, मेहनत और सामूहिक एकता का उत्सव भी दिखा। इस समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऑलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर, निशानेबाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

खेल महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता वनमंत्री श्री केदार कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में असम राज्य के वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, उत्तराखंड राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोती लाल साहू के साथ ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण इस समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।