Home खेल युवाओं में बढ़ता विश्वास बस्तर ओलंपिक बना खास

युवाओं में बढ़ता विश्वास बस्तर ओलंपिक बना खास

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित बस्तर ओलम्पिक की स्पर्धाओं में बीजापुर के सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के तहत ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ आज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लाक हुआ। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सुशासन के सूर्याेदय के साक्षी बने हैं।

बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं आज 18 से शुरू हुई है, जो 21 नवंबर तक चलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में 14-17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराटे, वॉलीबाल, रस्साकसी में हिस्सा ले रहे हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहुर एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ आज बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुआ। अतिथिगणों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर श्री उत्तम सिंह पंचारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री गीत कुमार सिंहा सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।