Home छत्तीसगढ़ देशी शराब दुकान रवान में ओवररेट की बिक्री जोरों पर:-

देशी शराब दुकान रवान में ओवररेट की बिक्री जोरों पर:-

424
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

*देशी शराब दुकान रवान में ओवररेट की बिक्री जोरों पर, प्रभारी अधिकारी के संरक्षण में चल रहा कारोबार, मीडिया को देख सेल्समैन ने वीडियो बंद करने धमकाया, ग्राहकों ने कहा विरोध करने पर सेल्समैन मारपीट पर होते है उतारू*समाचार-1बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम रवान के देशी शराब दुकान में देशी और मसाला शराब पर निर्धारित दर से 20 रुपये अधिक वसूला जा रहा है, ऐसा नही की मदिरा प्रेमी इसका विरोध नही करते लेकिन यहाँ तो गुट बनाकर सेल्समैन ओवररेट बिक्री का विरोध कर रहें ग्राहकों को गाली गलौज कर शराब नही देने की बात कही जा रही है। इसलिए यहाँ सेल्समैन और सुपरवाइजर की मनमानी के कारण आए दिन विवाद की स्थित निर्मित हो रही है, आपको बता दे कि मिडिया को शनिवार की सुबह जानकारी मिला की बलौदाबाजार के रवान देशी शराब दुकान में अवैध रूप से शराब की ओवररेट बिक्री की जा रही है, जिसपर जब मिडिया की टीम ने उक्त शराब दुकान पहुँचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और सभी ने एक सुर में कहा कि साहब यहाँ सेल्समैन तानाशाही कर रहे है, निर्धारित दर से 20 रुपये अवैध उगाही लट्ठ की नोक पर कर रहे है, विरोध करने पर गाली गलौच पर आमादा हो जाते है, लेकिन मिडिया की टीम को देख पहले तो सेल्समैन ने वीडियो क्यों बना रहे है कहकर वीडियो बंद कराना चाहा लेकिन जब उक्त स्थल से सहायक आबकारी अधिकारी को जानकारी दी गई तो सेल्समैन ने पहले तो समझौता करने की बात को लेकर मीडिया को अंदर बुलाना चाहा लेकिन जब मिडिया ने अंदर आने से मना किया तो तत्काल सेल्समैन ने उसके बाद मदिरा प्रेमियों को निर्धारित दर में शराब बेचना प्रारंभ किया। कुलमिलाकर यहाँ कठोर कार्रवाई की मांग लोगों ने किया है।*साहब के पदस्थापना से अहिन्दर की चांदी*विभाग ने कोरोना काल मे आबकारी विभाग की बागडोर नवागत डीईओ अश्वनी कुमार अनंत को सौंपा है, लेकिन सूत्रों की माने तो यहाँ साहब के पदस्थापना के बाद से पूर्व साहब के संरक्षण में कार्य कर चुके अहिन्दर नामक युवक की चांदी हो गई है। यहाँ सूत्र बताते है कि पूर्व साहब ने जिस तरह नवागत साहब को उक्त युवक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया इससे साहब काफी खुश है, और अब पूरे जिले की कमान साहब ने ऑफ रिकॉर्ड अहिन्दर नामक युवक के हाथो सौंप दिया है, जबकि उक्त युवक विभाग के लिए ब्लैकलिस्टेड है, इस तरह साहब की कार्यप्रणाली एक तरह संदेह के घेरे है तो वही साहब की मनमानी से विभाग का अमला भी परेशान है, कुलमिलाकर साहब के पदस्थापना के बाद से केवल उक्त व्यक्ति की चांदी हुई है।*शिकायत पर नाममात्र की कार्रवाई*जिलेभर में आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहे ओवररेट के कारोबार में सूत्रों की माने तो यहाँ सबका हिस्सा बंधा हुआ है, जिससे कभी भी आबकारी विभाग द्वारा ओवर रेट शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई नही की गई। जबकि बलौदाबाजार विकासखंड की शराब दुकानों में प्रिंट दर से ओवर रेट में शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही है। लेकिन आबकारी विभाग केवल नाममात्र की कार्रवाई करते दिख रहा है।*ठेका कंपनी पर मेहरबान विभाग*लगातार बलौदाबाजार विकासखंड से शराब की ओवररेट बिक्री की शिकायत फिर भी जिला आबकारी अधिकारी द्वारा किसी तरह की कठोर कार्रवाई नही करने से साफ जाहिर होता है कि ठेका कंपनी और आबकारी विभाग उनके इस शराब के गोरखधंधे के संचालन में बराबर का भागीदार है, जहां ठेका कंपनी द्वारा कार्रवाई के बाद भी किसी तरह का लगाम अपने कर्मचारियों के ऊपर नही कर रहे है वही इन सब की जानकारी होने के बाद भी आबकारी अधिकारी चैन की नींद सो रहा है।*कार्रवाई नही तो डीईओ का पुतला करेंगे दहन-शिवसेना*विकासखंड बलौदाबाजार में बेखौफ रूप से चल रहे प्रिंट दर से अधिक में बिक्री का खेल यू पुराना नही है, लेकिन यहाँ सभी अधिकारी बराबर के हिस्सेदारी में बंधे हुए है, जिससे कार्रवाई करने में सभी के हाथ पैर फूल रहे है, शिव सेना के जिला अध्यक्ष संतोष यदु ने कहा कि अगर आबकारी विभाग जल्द ओवर रेट शराब की बिक्री पर कार्रवाई नही करता तो शिवसेना सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा।
इनका कहना है।जब आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार अनंत के मोबाइल नंबर 7974720725 में कॉल करके उनका पक्ष जानना चाहा तो उनके द्वारा हमेशा की तरह कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझा।
जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी श्री नागेश के 6261462087 नंबर में कॉल किया गया तो इनके द्वारा भी कॉल नही रिसीव किया गया।
क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी श्री नागेश सर है, आप उन्ही से बात करिये।एस के सूर्यवंशीसहायक आबकारी अधिकारी, बलौदाबाजार
आपके माध्यम से जानकारी मिल रहा है, मैं दिखवाता हूँ।कवासी लखमाआबकारी मंत्री, छ. ग. शासन
आपके माध्यम से जानकारी मिल रहा है, लगातार जानकारी आ रही है कि अहिन्दर नामक युवक के द्वारा ही जिलेभर की शराब दूकानों को कंट्रोल और अधिकारियों के मिलीभगत से ओवररेट शराब की बिक्री कराई जा रही है, अगर जल्द अहिन्दर की तानाशाही विभाग बंद नही करता और बलौदाबाजार के शराब दुकानों में ओवर रेट शराब की बिक्री बंद नही हुई तो जिला आबकारी अधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा।संतोष यदुजिलाध्यक्ष, शिवसेना बलौदाबाजार