Home छत्तीसगढ़ महेश गागड़ा पंहुचे भोपालपटनम,दीवाली मिलन एवं मंडल की बैठक में हुए शामिल

महेश गागड़ा पंहुचे भोपालपटनम,दीवाली मिलन एवं मंडल की बैठक में हुए शामिल

194
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महेश गागड़ा पंहुचे भोपालपटनम,दीवाली मिलन एवं मंडल की बैठक में हुए शामिल

बीजापुर-भारतीय जनता पार्टी बीजापुर इकाई द्वारा दीवाली मिलन समारोह व मंडल बैठक भोपालपट्टनम में रखा गया।उक्त बैठक में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एंव भाजपा जिलाध्यक्ष के उपस्थिति रहे।अपने एक दिवसीय प्रवास पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिले के अंतिम छोर भोपालपट्टनम पहुंचे जहां भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ दीवाली मिलन कार्यक्रम में शरीक हुए एंव महेश गागड़ा ने प्रदेश और जिले वासियों को दीवाली,गोवर्धन पूजा,भाई दूज एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। दिवाली मिलन में क्षेत्र के वरिष्ठ जन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।साथ ही भोपालपट्टनम मंडल में आयोजित मंडल बैठक में संगठनात्मक चर्चा किया गया एंव मंडल में जोन प्रभारियों की नियुक्ति की गई।बैठक में वर्तमान कार्यों का मूल्यांकन व आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया वहीं श्री मुदलियार जी ने अपने उदबोधन में पूर्व मंत्री श्री गागड़ा का आभार जताया एंव एक वर्ष सफल कार्यकाल के लिए कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भी संगठन में कुशलता के साथ कार्य करने की बात कही।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलम गणपतराव,मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम,उपाध्यक्ष यटला कामेश,सुरेश यालम,संजीव नीलम,जिला उपाध्यक्ष मुरली चांडक,अनुसूचित मंडल मोर्चा अध्यक्ष अशोक गोमास,मंडल महामंत्री जी.एल स्वामी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजयशंकर तामड़ी,युवा मोर्चा महामंत्री सचिन आतरम,आदेविश्वनाथ,मधुकर,पवन दुर्गम,कीर्ति लक्ष्मीनारायण,बुचैया कोरम,कोरम कृष्णाराव,आमिर खान अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।