Home छत्तीसगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष पंहुचे आवापल्ली,कार्यकर्ताओं की ली बैठक

भाजपा जिला अध्यक्ष पंहुचे आवापल्ली,कार्यकर्ताओं की ली बैठक

273
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भाजपा जिला अध्यक्ष पंहुचे आवापल्ली,कार्यकर्ताओं की ली बैठक।

बीजापुर -भाजपा आवापल्ली मंडल की बैठक लेने आवापल्ली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने जोन विस्तार और संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं से मंथन किया।मंडल स्तर पर जोन विस्तार और संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने हेतु इन दिनों जिला भाजपा कार्यकारिणी मंडलों का दौरा कर व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर बूथ से लेकर मंडल और मंडल से जिला स्तर तक संगठनात्मक व्यवस्था को बेहतर करने में लगे हुए हैं।भोपालपट्टनम में विस्तार के बाद आवापल्ली मंडल पहुंच मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पुरानी व्यवस्था को नए तरीके से और दुरुस्त कर रहे हैं। साथ ही आगामी किसानो की धान खरीदी को भी लेक़र चर्चा किया गया।
बैठक में अन्य नए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और नीति रीति का पाठ भी पढ़ाया गया और आने वाले समय पार्टी के लिए संगठित होकर कार्य करने की बात कही गई।

अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने संगठनात्मक व्यवस्था और कार्यपद्धति और संगठन की सिद्धान्तों को समझाया एंव इन्ही सूत्र को लेक़र समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एंव पूर्व जनपद अध्यक्ष पी वी स्वामी का आकस्मिक निधन हुआ था जिनके निवास पर पहुंच कर जिलाध्यक्ष एंव कार्यकर्ताओं ने श्रदांजलि अर्पित किया।

मंडल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के साथ मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य सुश्री जानकी कोरसा,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष घासी राम नाग,जनपद सदस्य शंकर माड़वी, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम उपस्थित थे।