Home देश भारत में बेटी का रहेगा इंतजार: PM

भारत में बेटी का रहेगा इंतजार: PM

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में 9 महीनों से ज्यादा वक्त से फंसी भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की धरती पर वापसी की तारीख और समय तय हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि सुनीता, उनके साथ वुच विल्मोर और दो अन्य अंतरिक्षयात्री समेत चार एस्ट्रोनॉट्स मंगलवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने के लिए रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि ये लोग मंगलवार शाम 5:57 वजे धरती पर पहुंच सकते हैं। उस समय भारत में बुधवार तड़के 3:30 बज रहे होंगे।  पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है। इस बीच उनकी वापसी से पहले सुनीता विलियम्स को लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खत सामने आया है।