Home छत्तीसगढ़ विश्व जल दिवस पर संयंत्र द्वारा जलदूतों का सम्मान, जागरूकता रैली भी

विश्व जल दिवस पर संयंत्र द्वारा जलदूतों का सम्मान, जागरूकता रैली भी

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) अनुभाग द्वारा विश्व जल दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च, 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस वर्ष विश्व जल दिवस का विषय “ग्लेषियर संरक्षण” है। केन्द्रीय विषय पर एक सार्थक चर्चा भी इस आयोजन में की गई।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) श्री ए के जोशी, महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री संजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (जल प्रबंधन विभाग) श्री जे पी सिंह विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। उपस्थित अतिथियों ने भिलाई टाउनशिप में जल वितरण एवं संबंधित सेवाओं में संलग्न पीएचई विभाग के 62 ठेका श्रमिक ‘जलदूतों’ का सम्मान किया तथा नगरवासियों तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि पानी का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं। जल के बिना, कुछ भी संभव नहीं है। बड़े-बड़े शहरों में जल संकट और जल के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जल का संरक्षण नितान्त आवष्यक है। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से जल आपूर्ति करने वाले जलदूतों के कार्यों की सराहना करते हुए इन दूतों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भिलाई, जल आपूर्ति की स्थिति में काफी समृद्ध और चिंताहीन है। यहां निर्बाध रूप से समय पर पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति होती रहती है इसलिए हम जल के संकट और महत्व को उतने अच्छे से नहीं समझ पाते है। उन्होंने जल संकट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जल का सदुपयोग करना सीखें और जल को बचाए। प्रकृति किसी भी अति और अपव्यय को बर्दाश्त नहीं करती, नदियां भी अपनी भाषा बोलती है उसको समझने की जरूरत है। प्रकृति का रौद्र रूप हमें समय-समय पर सिखाता है कि प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग न करें। उन्होंने कहा कि जल का संकट हमारे सामने न आए, इसके लिए हमें समय पर सतर्क हो जाना चाहिए। भिलाई इस्पात संयंत्र हमेषा ही प्रयास करता है कि उद्योग के साथ नागरिकों को इस संकट का सामना न करना पड़े।

प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक श्री उत्पल दत्ता ने वैष्विक जल संकट पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल एक चुनौती है। स्वच्छ पेयजल की मात्रा बहुत ही सीमित है, इसकी सभी को सुचारू रूप से उपलब्धता हो सके, यह आज के युग में एक बड़ी चुनौती है। नदियों और जल में हो रहे प्रदूषण की चर्चा करते हुए कहा कि भिलाई के लोग इस मामले में खुषकिस्मत  है। उन्होंने इजराइल जैसे कई देशों की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व में अनेक देश है जहां वर्षा की मात्रा बहुत कम है उसके बावजूद वे जल का बहुत अच्छा प्रबंधन करते है। उन्होंने स्वच्छ जल के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई का लक्ष्य पानी के अपव्यय को न्यूनतम स्तर पर लाना है और हमें शून्य डिस्चार्ज के लक्ष्य को आगामी वर्ष में हासिल करना है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशान्त तिवारी, महाप्रबंधक (टीएसडी-उद्यानिकी) डॉ एन के जैन, उप महाप्रबंधक (एचआर कार्यालय) श्री राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री ए के गर्ग, उप महाप्रबंधक (पीएचई) श्री डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (पीएचई) श्री पी एल साहू, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री सरोज झा, सहायक महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री यषवंत साहू, सहायक महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री वाई के साहू व श्री कमरूद्दीन, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) सुश्री पद्मिनी कुमार, सहायक महाप्रबंधक (डब्ल्यूएमडी) श्री वी एस रॉय, वरिष्ठ प्रबंधक (टीएसडी) श्री नितिन कनिकदले, वरिष्ठ प्रबंधक (पीएचई) श्री वी के भोंडेकर, प्रबंधक (पीएचई) श्री आर के सिंह, उप प्रबंधक (पीएचई) श्री मनोज सिंह सहित नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुप्रियो सेन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री विष्णु पाठक ने किया।

जल संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन

कार्यक्रम के अंतर्गत, जल के संरक्षण और प्रबंधन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री विष्णु पाठक के नेतृत्व में किया गया। रैली सेक्टर-6 स्थित ‘आई लव यू भिलाई’ स्थल से प्रारंभ होकर सेंट्रल एवेन्यू रोड से होते हुए महात्मा गांधी कला मंदिर परिसर में समाप्त हुई। रैली में महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशान्त तिवारी, उप महाप्रबंधक (पीएचई) श्री डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (पीएचई) श्री पी एल साहू, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) सुश्री सरोज झा, सहायक महाप्रबंधक (डब्ल्यूएमडी) श्री वी एस रॉय, वरिष्ठ प्रबंधक (पीएचई) श्री वी के भोंडेकर, प्रबंधक (पीएचई) श्री आर के सिंह, उप प्रबंधक (पीएचई) श्री मनोज सिंह सहित नगर सेवाएं विभाग, जल प्रबंधन विभाग, पर्यावरण प्रबंधन विभाग तथा संयंत्र के अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण सहित ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में लगभग 400 से अधिक सम्मिलित हुए। रैली में शामिल सभी सदस्यों को पीएचई विभाग की ओर से जल जागरूकता से संबंधित टी-षर्ट वितरित की गई।

जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और जल आपूर्ति व्यवस्था में कार्यरत कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स में संगोष्ठी का आयोजन

इसी कड़ी में इंस्टीट्यूषन ऑफ इंजीनियर्स की भिलाई इकाई और संयंत्र के पर्यावरण प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस 2025 पर एक संगोष्ठी का आयोजन 22 मार्च 2025 को दोपहर 3ः00 बजे से इंस्टीट्यूषन ऑफ इंजीनियर्स, भिलाई इकाई के सभागार में किया जाएगा। इस आयोजन में पं रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय के तहत संचालित स्कूल ऑफ स्टडीज जियोलॉजी एंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के एचओडी डॉ नंद बोधनकर, मुख्य महाप्रबंधक (पावर एंड इनवायरमेंट) श्री राजीव पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री सुनील सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री जे पी सिंह, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) सुश्री उमा कटोच, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्री के प्रवीण उपस्थित रहेंगे।