Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने खैरागढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही...

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने खैरागढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही से भेंट की

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने खैरागढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित श्रीमती पूसई निषाद और उनकी बहू जानकी निषाद से मुलाकात की। उन्होंने उनके आवास का निरीक्षण किया और इस योजना के तहत प्रदान किए गए आवास की गुणवत्ता और सुविधाओं की जानकारी ली। श्रीमती पूसई निषाद ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को बेहतर बनाया है और वे इसके लिए आभारी हैं।

राज्यपाल श्री डेका ने योजना के क्रियान्वयन की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे सरकारी कार्यक्रम आम नागरिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का लाभ सही समय पर सभी पात्र लोगों को मिले।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्रद्धा साईं महिला स्वालंबन केंद्र समिति की सदस्यों से भी मुलाकात की। इस समिति की अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी पटेल ने राज्यपाल को केंद्र की गतिविधियों और महिलाओं के स्वालंबन में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने महिला स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।
राज्यपाल ने समिति की सभी महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।