Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले...

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

58
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये की दर से किया गया। अंतर की राशि भी एक मुश्त जारी की गई। पिछले सवा साल में 1 लाख करोड़ रुपए किसान भाईयों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिया गया है। दो साल के बकाए बोनस का भुगतान 3 हजार सात सौ करोड़ रुपए किया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। पहली कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी होने के बाद अब लोग अपने मकान के निर्माण पूरा कर रहे हैं, उनके पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही भूमिहीन मजदूरों की चिंता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश विकास कार्यों को नयी ऊंचाई देने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने के लिए हम संकल्पित हैं।

*75-75 लाख रुपए से बनेंगे गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में स्कूल भवन*

गढ़उमरिया और सोडेकला में 75-75 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार किए जाएंगे। इसमें यहां भूतल में प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, तीन क्लास रूम और प्रथम तल में कार्यालय कक्ष, दो प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। दोनों तलों में दो छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा।

*मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को 25 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की*

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने गढ़ उमरिया की छात्रा ज्योति मेहर, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की 10 वीं की मेरिट सूची में नौंवा स्थान हासिल किया था, उसे उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रूपए स्वेच्छानुदान से सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा परिणामों में मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को भी सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।