Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से की मुलाकात,...

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से की मुलाकात, समूह की महिलाओं क़ो बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित

53
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल  श्री रमेन डेका ने आज बलौदाबाजार – भाटापारा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान  संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष मे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अनुभव  सुने । उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं क़ो मेहनत व लगन से कार्य करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने ‘हम होंगे कामयाब’ अंतर्गत  विभिन्न  कंपनियों मे नियोजित युवायों क़ो प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।    प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियो क़ो आवास की चाबी सौंपा। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के द्वारा 8 दिव्यांगजनों सहायक उपकरण प्रदान किये। श्री तीज राम वर्मा और कुमारी बीना साहू को मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान की गई, वहीं  प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने की पहल की गई ।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल के उप सचिव हिना अमिनेष नेताम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सहित अन्य  अधिकारी उपस्थित थे।