Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों  एवं उनके अभिभावकों से बातचीत की। राज्यपाल ने केंद्र मे मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों के ईलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस कार्य क़ो सेवा और समर्पण की मिसाल बताया।

इस दौरान राज्यपाल ने कई विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संख्या एवं अक्षर की पहचान, पज़ल क़ो ठीक करने क़ो कहा जिसमें कई बच्चों ने सही जवाब दिया। बच्चों ने राज्यपाल क़ो स्वयं के द्वारा बनाए  ग्रीटिंग कार्ड एवं राज्यपाल श्री डेका की स्केच तस्वीर भेंट की जिसे राज्यपाल ने खूब सराहा।अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर  सुनाया वहीं नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ ने योग प्रदर्शन किया ।

इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल की उप सचिव हिना अमिनेष नेताम,   सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।